धनबाद, फरवरी 23 -- सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी कोल डंप के मजदूरों ने सी 11 व सी 12 कोल डंप के स्थानांतरण व लोकल सेल में कोयला की मांग को लेकर कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य रविवार को बाधित कर दिया। इस दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। असंगठित मजदूरों का नेतृत्व कर रहे डंप अध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि प्रबंधन साजिश के तहत कोलियरी का डीओ सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी में भेज देता है। बांसजोड़ा के डब्ल्यू चार का डीओ डब्ल्यू पांच में कर दिया गया है व निचितपुर कोलियरी का सी ग्यारह व सी बारह डंप सेंद्रा में बना दिया गया है। कोयला के अभाव में गाड़ियां खड़ी रह जा रही हैं, जिससे एक गाड़ी को लोडिंग करने में एक से दो दिन लग रहे हैं। मामले में कोलियरी के एजेंट एके वर्मा ने कहा कि कोलियरी में कोयला रखने की जगह नहीं होने की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.