असंगठित मजदूरों ने किया चक्का जाम
धनबाद, अगस्त 25 -- बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह, नादखरकी व जमुनिया कोल डंप से जुड़े असंगठित मजदूरों ने डंप में पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को माइंस का चक्का जाम कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की साजिश के तहत तीनों कोलडंप में पर्याप्त कोयला नहीं दिया जा रहा है, जिससे रोड सेल मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों के अनुसार, बीसीसीएल प्रबंधन कोलडंप में कोयला देने के बजाय रैक लोडिंग के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करा रहा है। काम नहीं मिलने से कई मजदूर रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। मजदूरों ने कहा कि ट्रकों में कोयला लोडिंग कर वे परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन अब उनके पास काम नहीं है। आंदोलन की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.