असंगठित मजदूरों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करेगी राज्य सरकार
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने सभी जिला श्रम कार्यालय को आदेश दिया है कि जिलों में उन स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहां असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रतिदिन सुबह काम की तलाश में जमा होते हैं। इन स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर मजदूरों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने झारखंड श्रमाधान पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं के साथ-साथ छोटे किसानों, छोटे कामगारों, रेहड़ी-पटरी वालों, रिक्शा चालकों और अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना है। राज्य के बाहर या विदेश में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
काम की तलाश में श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.