दुमका, मई 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत तालझरी थाना क्षेत्र में असंगठित मजदूरों को कानून की जानकारी दी गई। पीएलवी मुकेश कुमार द्वारा असंगठित एवं संगठित मजदूरों के बीच उनके हक एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बताया यह पहल मजदूरों को कानूनी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से की गई है। पीएलवी ने असंगठित एवं संगठित मजदूरों को हक एवं अधिकार के बारे में जागरूक किया। असंगठित मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, काम की सुरक्षा और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को मनरेगा, बाल श्रम, बाल अधिनियम सहित अन्य कानून की भी जानकारी दिया गया। यह भी पढ़ें- मजदूरों का सशक्तिकरण ही राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला मजदूर ...