धनबाद, मार्च 14 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। चांद कुईया मोड़ स्थित झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को उच्चस्तरीय जोनल बैठक हुई। जिसमें संगठन की भावी रणनीति और श्रमिक हितों को लेकर कई निर्णय लिए गए। बैठक में जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान एवं जोनल सचिव रामू मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि बीसीसीएल के अंतर्गत आने वाले समस्त प्रक्षेत्रों समिति गठन की भावी योजना बनाई गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर सशक्त बनाना है। प्रबंधन को आगाह किया कि श्रमिकों के आवास, सुरक्षा उपकरण और चिकित्सा सुविधाओं में बरती जा रही लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने संकल्प लिया कि स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित कराने और असंगठित मजदूरों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विस्थापितों के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.