असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का हो रहा निशुल्क निबंधन, योजनाओं का मिलेगा लाभ
बोकारो, जुलाई 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के निबंधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि यह निबंधन पूरी तरह निशुल्क है और इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि पेटरवार प्रखंड में बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनमें दैनिक मजदूर, कृषि मजदूर, रोपाई एवं कटाई कार्य करने वाले श्रमिक, होटल-दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी, घरेलू कामगार, गैरेज एवं छोटे कारखानों के श्रमिक, बढ़ई, कुम्हार, लुहार, बिजली मिस्त्री, रंग-रोगन करने वाले कारीगर समेत अन्य श्रमिक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हैसला में 56...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.