नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने असंगठित श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों तथा निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस प्रक्रिया में तेजी लाने और नियमों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार कल्याण बोर्ड बनाएगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने इन श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए और सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रकाशन एवं अधिसूचना से संबंधित तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्डों के गठन तथा उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाए जान...