पलामू, सितम्बर 22 -- अष्ट कर्मों के क्षय की कामना से मनाया गया धूप दशमी मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दशलक्षण पर्व के छठे दिन जैन समाज ने उत्तम संयम धर्म मनाया गया। सोमवार की सुबह में महावीर प्रसाद और शांति लाल बाकलीवाल ने सपरिवार प्रथम अभिषेक किया, जबकि ज्ञानचंद काला ने सपरिवार शांतिधारा की। इसके बाद बबिता जैन काला के साथ दशलक्षण विधान की संगीतमय पूजा की गई। दोपहर में 24 तीर्थंकरों के समक्ष अष्ट कर्मों के क्षय की कामना से धूप अर्पित कर धूप दशमी, जिसे सुगंध दशमी भी कहा जाता है, मनाई गई। महिलाओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने जीवन में संयम अपनाकर विश्व शांति की कामना की।पर्युषण यह भी पढ़ें- दशलक्षण महापर्व का छठवां दिन सुगन्ध दशमी महापर्व के साथ मनाया महापर्व के दौरान आदिश भैया जी ने प्रवचन में कहा कि इंद्रिय...