गिरडीह, जुलाई 25 -- अष्टान्हिका महापर्व पर मधुबन में उमड़ रहे भक्ति और आस्था के सैलाब पीरटांड़, प्रतिनिधि। अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर सम्मेदशिखर जी मधुबन में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है। साधनारत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में रोज धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। अष्टान्हिका महापर्व पर मधुबन में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। वैसे तो मधुबन में संचालित विभिन्न संस्थाओं में साधु संतों के सानिध्य में पूजा आराधना व धार्मिक विधान का दौर चल रहा है पर गुणायतन में मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्यातिभव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया है।गुणायतन में साधु संतों के सानिध्...