हल्द्वानी, मार्च 19 -- लालकुआं, संवाददाता। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कथा व्यास पंडित खजान पंत ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन में श्रेय प्राप्ति का मार्ग महापुरुषों के सान्निध्य से ही सुलभ होता है। कथा के मुख्य यजमान विद्या तिवारी, हिमांशु तिवारी, अंजलि तिवारी एवं अमांश तिवारी रहे। यहां मंदिर ट्रस्ट के ताराचंद्र गुरुरानी, वीरेंद्र अग्रवाल और उमेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.