अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए दो विद्यार्थियों का चयन
साहिबगंज, मई 21 -- साहिबगंज। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के अंग राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साहिबगंज कॉलेज में अध्यनरत स्नातक तृतीय व चतुर्थ वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच सामाजिक , आर्थिक व सांस्कृतिक विषय की समझ रखने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिनों में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना है। इस दौरान निर्णायक मंडली ने स्नेहा कुमारी व राहुल कुमार का चयन किया । दोनों प्रतिभागी साहिबगंज कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, प्रोफेसर मरियम हेम्ब्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.