किशनगंज, फरवरी 27 -- पोठिया। निज संवाददाता ग्रामीणों की सहयोग से प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी फाला पंचायत के माटियाभीटा गांव में गुरुवार दोपहर तीन बजे से तीन दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया। जिसका समापन आगामी शनिवार दोपहर को होगी। आयोजित अष्टयाम अनुष्ठान का शुभारंभ दोपहर तीन बजे पुरोहित घनश्याम झा ने विधिवत वैदिक मंत्रोचारण से किया । इससे पहले गांव की 208 महिलाओ ने अष्टयाम परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ दलुआहाट, दलुआबस्ती,जलालगछ,पुरन्दरपुर होते हुए पुरन्दरपुर स्थित महानंदा घाट जय श्री राम की नारा लगाती हुई पहुंची, जहां पुरोहित श्री झा ने गंगा मां की पूजा कर महिलाओं के कलशों में नदी का पवित्र जल देकर पुन महानंदा घाट से अष्टयाम परिसर में नारा लगाती हुई महिलाए कलश के साथ पहुंची। श्री झा ने कलश में लाई गई पवित्र जल से अनुष्ठान परिसर ...