बेगुसराय, मार्च 7 -- खोदावन्दपुर,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के चकवा गांव में शनिवार को अष्टयाम शुरू हुआ। अष्टयाम् को लेकर शनिवार की सुबह में कलश शोभायात्रा निकाली गयी। गाजे बाजे के साथ निकाली गई यह कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल से चलकर बरियारपुर पूर्वी, बरियारपुर पश्चिमी, महुआ टोल, नन्दीवन गांव के रास्ते नरहन के समीप बूढ़ी गंडक नदी के पुल घाट पहुंची। वहां वैदिक रीति से कलश में जल भरा गया। पुनः यह कलश शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल तक वापस आई। इस शोभायात्रा में 151 महिलाओं ने कलश उठाया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महंत सुखराम शरण एवं राम गुलजार महतो की भूमिका प्रमुख है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.