हाजीपुर, मार्च 9 -- महुआ, एक संवाददाता। प्रखंड की मंगुराही शिव मंदिर पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को 501 महिलाओं ने जलभरी की। उन्होंने यज्ञ स्थल से कलश लेकर 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महुआ के कालीघाट पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरी और देवी देवताओं की जयघोष करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश को स्थापित किया। इस यात्रा के माध्यम से महिला श्रद्धालुओं ने लोगों में आपसी सद्भावना, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया। कलशयात्रा में शामिल महिलाओं की सेवा के लिए जगह-जगह श्रद्धालु खड़े थे। इस यात्रा में पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला, रामनाथ राय, बजरंगी राय, रामजी शर्मा, मुकेश ठाकुर, पप्पू शर्मा, लक्ष्मण साह, पप्पू सिंह, मुकेश राय, पंचायत समिति सदस्य श्याम सुंदर चौधरी, देवेंद्र राय, दीपक पासवान, मुखिया पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.