समस्तीपुर, मार्च 27 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर नगर परिषद के भेरोखड़ा वार्ड 14 योगी स्थान में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को ले 351 कन्याओं ने भव्य एवं मनोहारी कलश शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल कन्याएं घोड़े, बाजे गाजे एवं ध्वज पताकाओं के साथ नगर परिक्रमा करते हुए कालीपोखर भेरोखड़ा से अपने अपने कलश में पवित्र जल भरकर महायज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किये। कलश शोभायात्रा में नप चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु, राजदेव राय, सुरेंद्र राय, रामनाथ भगत, उपेंद्र राय, श्रीराम सिंह, नागेंद्र राय, वार्ड पार्षद सुबोध राय, सुनील कुमार मालाकार, रमाशंकर रंजन, अमरनाथ साह, राकेश कुमार आदि जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग समेत काफी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...