मथुरा, सितम्बर 1 -- मथुरा, ब्रज संस्कृति संगीत समिति वृंदावन द्वारा अष्टयाम गायन सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें राधाकृष्ण की झूलन एवं विवाह के पद ब्रज रसिक जेएसआर मधुकर एवं पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर ने गायन कर लोगों को आनंदित कर दिया। इस मौके पर जेएसआर मधुकर एवं पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर बिहरत दोउ दिये गल बांहीं, चलो चलो री किशोरी वृंदावन में...भजन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर हितेंद्र, गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, मदन बिहारी बाबा, पुरुषोत्तम बाबा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...