मथुरा, अप्रैल 21 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर केडी मेडिकल कॉलेज के समीप मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मैक्स पिकप में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने की जानकारी होने पर चालक ने गाड़ी रोक कर जान बचाई। पिकप में कोई सवारी नहीं थी। सोमवार को इरादतनगर, आगरा निवासी ममकेश मैक्स पिकप को ऊना से लेकर आ रहा था। सोमवार दोपहर हाइवे पर केडी मेडिकल कालेज, छाता के समीप अचानक गाड़ी से धुआं के साथ चिंगारी निकलने लगीं। इसे देख पिकप चालक ने गाड़ी को रोड किनारे रोक उसमें से उतर कर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे झाड़ फूस में लगी आग से हड़कंप पुलिस ने वहां पहुंच आग बुझवाने को दमकल बुलाई। इस दौरान पिकप में लगी आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। धूं-धूं कर हाइवे पर गाड़ी के जलने से वाहन जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.