अष्टयाम को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा
मुंगेर, फरवरी 17 -- असरगंज, निज संवाददाता। अमैया शिव मंदिर एवं बेरांय गांव के हनुमान मंदिर में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम का आयोजन सोमवार को किया गया अष्टयाम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की स्थापित प्रतिमा दर्शन करने एवं रामधुन श्रवण करने को लेकर श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अष्टयाम के पूर्व बेरांय गांव में 151 महिलाओं और कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। अद्रास गांव से निकाली गई शोभायात्रा पनसांय गांव होते हुए अष्टयाम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, श्रीराम-सीता एवं जामवंत की मनमोहक झांकी भी थी। शोभायात्रा जय श्री राम ,हर हर महादेव की जयकारा से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जिप सदस्य अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया दिनेश ठाकुर, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष मिथुन पासवान, आशीष कुमार, विपुल कुमार, मोहित कुमार, सन्नी कुमार, मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.