समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- मोरवा। मोरवा उत्तरी पंचायत के भाग्य रानी स्थान में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया। माथे पर कलश लेकर बैंड बाजे के बीच खुदनेश्वर स्थान, मोरवा बाजार से नगर परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु भाग्य रानी स्थान पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई। अष्टयाम को लेकर भाग्य रानी स्थित काली एवं दुर्गा जी के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मौके पर अध्यक्ष आनंद कुमार राय, बिरिया देवी, सतीश कुमार, बेचन राय, धीरेन्द्र कुमार, प्रभाकर कुमार, पिंकेश कुमार, चितरंजन कुमार, मनोरंजन कुमार, विनोद राय, मुन्ना पांडे, सोनू कुमार, गनौर राय, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, आनंद राज ठाकुर, राम दिनेश गुप्ता आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...