बेगुसराय, फरवरी 12 -- बीहट। बरौनी प्रखंड के पिपरादेवस सुब्बालाल टोल में 72 घंटे के भगवन नाम संकीर्तन के समापन के बाद कुंवारी कन्याओं को ज्योनार कराया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने 851 कन्याओं को आमंत्रित कर पहले उनका पूजन किया और उसके बाद उन्हें ज्योनार कराया। कुंवारी कन्याओं को ज्योनार के उपरांत दक्षिणा, वस्त्र व शृंगार के सामान दिए गए। मौके पर महेन्द्र यादव, विजय यादव, नवल किशोर सिंह, अनिल यादव, मंगल सिंह, दशरथ कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.