बेगुसराय, फरवरी 1 -- बखरी। राटन पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ब्रह्मदेव नगर बजरंगबली स्थान के समीप अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत रविवार से की गई है। प्रथम दिन 101 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर जिला पार्षद अमित कुमार देव, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, पूर्व मुखिया आदित्य कुमार, मनोज शर्मा, बोएलाल साह, संजीत यादव, अमरजीत कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम युवा संगठन समूह एवं ब्रह्मदेव नगर के ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। युवा संगठन समूह के अध्यक्ष गणेश कुमार, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार सहित सदस्य सौरव कुमार, रामललित कुमार, ब्रजेश कुमार व लक्ष्मण कुमार द्वारा सम्मान समारोह भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.