साहिबगंज, मार्च 2 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में आज सोमवार को जैक द्वारा आयोजित अष्टम बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। प्रखंड में सात स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अष्टम वर्ग की बोर्ड परीक्षा सात केन्द्रों यूएमएस बड़ा पचगढ़, एमएस पुलिस लाईन, यूएचएस पहाड़पुर, बांझी, एमएस बालक बोरियो, प्रोजेक्ट कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू आर के हाई स्कूल बोरियो में परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। एमएस बालक बोरियो में केन्द्राधीक्षक मथुरा यादव ने बताया कि एमएस मोतीपहाड़ी, जिरूल, एमएस जिरूल, कबडा पहाड़, मॉडल स्कूल, एमएस तेलो आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दीं। वीक्षक मनोज गोस्वामी, रेहान अंसारी, जेम्स मुर्मू, उषा कुमारी, राम पदारथ मुर्मू, संतोष कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.