अष्टम प्रहर अखंड राधा-गोविंद नाम संकीर्तन आयोजित
आदित्यपुर, मई 17 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-20 अंतर्गत गुमटी बस्ती स्थित हरि मंदिर परिसर में अष्टम प्रहर अखंड राधा-गोविंद नाम संकीर्तन आयोजित किया गया। आयोजन हरि नाम संकीर्तन समिति की ओर से किया गया। पुरुलिया के भवानीपुर बड़ा बाजार, बडोंमुकरु, कोटशिला, बोड़ाम, मिर्जाडीह, सरायकेला के लॉकोरबाइद गांव की कीर्तन मंडलियों की ओर से प्रस्तुति दी गई। वहीं, घुलट के क्रम में हरि मंदिर से गुमटी बस्ती का भ्रमण कर बस्ती महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा कर संकीर्तन का समापन किया। इस अवसर पर विशू महतो, किशन गोराई, सुनील लोहरा, छवि महतो, दीपक मुखर्जी सहित काफी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.