हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद|आज सेठ भोलानाथ हरिशरण बंसल सरस्वती विद्या मंदिर, मालवीय नगर बिसावर में सभी छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इसके उपरांत अष्टम कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देने से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष उमा चरण अग्रवाल जी ने की।इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य एवं विद्यालय कोषाध्यक्ष अरविंद चौधरी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भैया-बहनें आने वाले समय में मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में अच्छी नौकरी प्राप्त कर अपने गुरुजनों और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।प्रधानाचार्य सरसजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को समाज में संस्कारों के साथ जीवन जीते हुए एक सफल नागरिक बनने की सीख ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.