रांची, मार्च 26 -- ओरमांझी,प्रतिनिधि। ओरमांझी में चैती दुर्गा पूजा दो स्थानों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की जा रही है। पूजा समिति, ओरमांझी दुर्गा-महादेव मंदिर और चैती दुर्गा पूजा समिति, कुच्चू ने मां भवानी की प्रतिमा स्थापित की है। रामनवमी पर शुक्रवार को बाजार मैदान में झंडा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जबकि कुच्चू में शनिवार को रामनवमी मेला लगेगा। गुरुवार को मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अष्टमी के अवसर पर महिलाओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी। मान्यता है कि अष्टमी पर महिलाएं मां की पूजा कर सभी नौ देवियों को प्रसन्न करती हैं। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल से मां भवानी की पूजा-अर्चना की। दोपहर में सिंध बलि और नवमी पूजा का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.