बिजनौर, मार्च 27 -- कोतवाली देहात। नगीना-बिजनौर मार्ग पर शादीपुर बिजली घर के निकट स्थित शिव दुर्गा मंदिर में अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति गीतों की स्वर लहरियों में डूबे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन यज्ञ से हुई, जिसे मंदिर के पुजारी बिहारी दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। हवन में विनीत चौधरी और आंचल चौधरी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक आहुति दी।भजन संध्या के दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और घंटियों की ध्वनि से भक्तिमय व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.