किशनगंज, मार्च 27 -- किशनगंज। एक संवाददाता जिले में चैत्र नवरात्र के अष्टमी अवसर पर गुरुवार को शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। अहले सुबह से दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थी। अष्टमी होने के कारण बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटी थी। महिलाएं पूजा करने के लिए सुबह से जुटने लगी और दोपहर तक महिलाओं की भीड़ मंदिर में जुटी रही। बात करें किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर की तो यहां भीड़ की स्थिति यह रही की श्रद्धालुओं को पैर रखने तक का जगह नहीं मिल रहा था। इसके अलावा शहर के लोहार पट्टी शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, अस्पताल रोड शीतला मंदिर, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, धर्मशाला रोड भगवती गोला स्थित दुर्गा मंदिर,उत्तर पाली दुर्गा मंदिर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.