संभल, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से उपवास रखा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। हर ओर "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर के समय महिलाओं ने एकत्रित होकर भजन-कीर्तन किया, जिसमें माता के भजनों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.