औरैया, मार्च 26 -- अजीतमल, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर्व पर गुरुवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिलाओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं जल, फूल, अक्षत, सिंदूर, नारियल और प्रसाद की थाली लेकर मंदिर पहुंचीं और मां महागौरी को खीर, पूड़ी व हलवा का भोग अर्पित किया। पूजा के बाद मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे आयोजित किए गए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.