पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। नवरात्रि अष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ा देवी दुर्गा मंदिर, छोटा देवी दुर्गा मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, नौ देवी मदिर, बंगाली बाबा दुर्गा मंदिर, काली भैरव मंदिर सहित नगर के एक दर्जन देवी मंदिरों में प्रातः से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं सुबह से ही मंदिरों मे पहुंचे। ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। घरों में श्रद्धालुओं ने स्थापना कर माता रानी का पूजन किया। महिलाओं ने जगह-जगह माता रानी के छंद हुए। कई स्थानों पर कन्याओं को भोज कराया गया। दियोरिया क्षेत्र में नवरात्रि अष्टमी पर देवीमंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...