बाराबंकी, मार्च 26 -- कोठी। चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में कपाट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। दोपहर तक पूजन-अर्चन का कार्य जारी रहा। व्रतियों, महिलाओं व देवी भक्तों ने कन्या भोज कराया गया। पैर धुलकर का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें शाम तक लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी को अक्षत, सिंदूर, पुष्प आदि अर्पित किए। यहां राज्यमंत्री सतीश शर्मा, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.