बिजनौर, मार्च 27 -- चंदक/मंडावर। मंडावर क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर अष्टमी में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रसाद व खिलौनों की दुकानों पर रही भारी भीड़। मंडावर क्षेत्र के ग्राम शाहबाजपुर स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर के बाहर सजी प्रसाद एवं खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी दिनभर काफी चहल-पहल रही। बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला, जिससे दुकानों पर खरीदारी के लिए लंबी भीड़ लगी रही। अष्टमी के इस विशेष दिन पर ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.