बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मां के जयकारों, घंटों और शंखनाद की ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा। भक्तों ने अष्टमी तिथि पर नौ देवी के रूप में कन्याओं का पूजन अर्चन कर उन्हें भोजन कराया। पूरे दिन कन्याभोज का सिलसिला देवी मंदिरों में चलता रहा। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन विशेष रूप से देवीपाटन मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ...