कौशाम्बी, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार की सुबह से ही शक्तिपीठ कड़ा धाम में भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरा धाम क्षेत्र जय मां शीतला के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। पूर्वांचल के दर्जनों जनपदों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अष्टमी के पावन अवसर पर मां शीतला के दर्शन के लिए कड़ा धाम पहुंचे। भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान समेत विभिन्न घाटों पर स्नान किया। इसके बाद माता गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देकर हाथों में झंडी, नारियल और चुनरी लेकर जयकारे लगाते हुए मां शीतला के दरबार की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान मंदिर परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.