हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्या पूजन की धूम रही। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं को साक्षात माता का स्वरूप मानकर उनके पैर पखारे, तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। कन्याओं को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। माता रानी को विशेष भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की मनोकामना मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.