बिजनौर, मार्च 27 -- स्योहारा। चैत्र नवरात्र की समाप्ति केअवसर पर अष्टमी के दिन माता के भक्तों के द्वारा कन्याओ पूजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही कन्याओं की तलाश शुरू कर दी गई थी एक स्थान पर कन्या भोजन कर रही थी तो दूसरे परिवार के लोग कन्याओं को आमंत्रित करने के लिए बाहर खड़े हुए थे। गुरुवार की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने ने मां दुर्गा के नौ रूपों का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार को कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। भक्तों ने कन्याओं के पैर धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई, माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन जैसे हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया और साथ ही उपहार, दक्षिणा देकर उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया गया। नगर के मंदिरों में विशेष सजावट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.