औरैया, मार्च 26 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ने के कारण गुरुवार को जिले भर के देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचती रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों तक विशेष सजावट की गई थी। कहीं फूलों की झालरें, तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया गया। सुबह होते ही श्रद्धालु पूजन सामग्री जैसे नारियल, फूल, चुनरी, प्रसाद और फल लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। महिलाओं और युवतियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। अष्टमी और नवमी के अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.