बिजनौर, मार्च 27 -- धामपुर। नवरात्रि के अष्टमी पर पूजा अर्चना को माता के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंदिरों में पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के लिए पूरी छोले सब्जी रायता चना हलवा आदि का प्रसाद बनाकर कन्याओं को भोग लगाया। फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे घर में सुख समृद्धि खुशहाली आए। माता स्वरूप कन्याओं के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने अपने उपवास तोड़ा। घरों पर पूजन के बाद कन्याओं को दान स्वरूप विभिन्न उपहार भेंट किए। इस दौरान कन्याओं का भारी टोटा भी दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...