सीवान, मार्च 27 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि दिन गुरुवार को शक्ति की देवी की पूजा हर घर में हुई। कुल देवी की पूजा को गांवों में नवमी पूजा कहा जाता है। शक्ति की देवी की आराधना में देर रात तक हर परिवार के सदस्य लगे रहे। रात में 9 बजे के बाद प्रसाद तैयार होने पर देवी मां को भोग लगाया गया। इसके बाद शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। नया गेहूं के आटा व नया चना दाल की बनी हुई पूड़ी और चावल-दूध की खीर देवी मां को प्रसाद स्वरूप चढ़ाया गया। अंग वस्त्र के तौर पर नया गमछा बाजार से खरीदे गए थे। जिसे देवी मां को लवंग के छांक के साथ चढ़ाया गया। गांवों में काली माता मंदिर में भी गुरुवार की शाम में महिलाओं ने दीप जला उनकी आराधना की। देवी को यहां भी लवंग का छांक चढ़ाया गया। सुबह से ही महिलाएं इसकी तैयारी में जुट गईं थी...