मुरादाबाद, मार्च 17 -- नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में नवरात्र में अष्टमी और नवमी पर यानि 26 और 27 मार्च को लालबाग स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर में वार्डन खोए बच्चों को अभिभावकों से मिलवाने के साथ ही स्वच्छ पानी की व्यवस्था करेंगे। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार सहित चमन शर्मा, डा. तुषार अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष जैन, आकाश दीप, संजय गुप्ता, संदीप जैन, लक्ष्मण सिंह, सुखदेव, संदीप आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...