गोपालगंज, मार्च 22 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया के तेली टोला में आयोजित मां अष्टभुजी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चार दिनों से चल रहे इस महायज्ञ में सुबह-शाम आरती व भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। दूर-दराज से आए कथावाचक धार्मिक कथा का वाचन कर रहे हैं, जिसे श्रद्धालु भावपूर्वक सुन रहे हैं। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने रविवार को महायज्ञ स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्य यजमान वीरेंद्र कुमार गुप्ता व पूनम देवी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि 25 मार्च को हवन-भंडारे के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.