बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। मूर्ति चोर गैंग ने बुधवार देर रात मिर्जापुर के मजरे कुट्टी गांव में एक पुश्तैनी मंदिर से लगभग चार सौ वर्ष प्राचीन राधा कृष्ण की बेशकीमती अष्टधातु की प्रतिमाओं को पार कर दिया है। गुरूवार भोर में सफाई धुलाई करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने प्रतिमाओं को गायब देख शोर मचाए जाने पर गांव के लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहन तहकीकात की है। रामगांव थाने के मिर्जापुर के मजरे कुट्टी में मौर्या परिवार के लगभग 25 घर है। यहां छोटा सा राधा कृष्ण का बिना दरवाजे का मंदिर है। जिसमें लगभग चार सौ वर्ष पुरानी राधा कृष्ण की अष्टधातु की कृष्ण की पांच किग्रा व राधा की तीन किग्रा कीमती प्रतिमाएं स्थापित थी। सभी घर एक ही परिवार के है। गुरूवार भोर में महिला श्रद्धालु बिटाना पत्नी सुरेन्द्र मौर्या मंदिर परिसर की सफाई धु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.