नई दिल्ली, अगस्त 3 -- तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के सबसे स्किलफुल और टैलेंटेड गेंदबाजों के नाम बताए हैं। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन के अलावा पेसर भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को रैंक करना था। अर्शदीप ने 36 वर्षीय भुवनेश्वर को टॉप पर रखा। भुवी ने 2022 से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। वहीं, अर्शदीप ने टॉप 5 टैलेंटेड भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दिग्गज आर अश्विन को आखिर में रेट किया। उन्होंने साथ ही अश्विन को अंतिम पायदान पर रखने के लिए 'सॉरी' बोला। अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था और तब अश्विन फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। अर्शदीप भारत के लिए 18 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने T20I में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट 135 चटकाए हैं।'मैं अश्विन भाई को मैसेज कर दूंगा...