नई दिल्ली, मई 29 -- गुजरात टाइटंस की टीम ने भले ही दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय कर लिया है लेकिन टीम का हालिया फॉर्म चिंताजनक है। गुजरात ने अपने पिछले तीन मुकाबले में से दो गंवाए हैं, जिसके कारण दूसरे क्वालीफायर को जीतने के लिए उसे अपना पूरा दम लगाना होगा। पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात की टीम को 92 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर अश्विन का मानना है कि शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार है। उन्होंने ये भी हिंट दिया है कि फाइनल में घरेलू मैदान पर गुजरात का ही दबदबा रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 254 रन लुटाने और 92 रनों से मिली हार के बावजूद अश्विन को भरोसा है कि गुजरात दूसरे क्वालीफायर में राजस्...