नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में विकेट लिए 122 गेंदें हो गई है। उनके आईपीएल करियर में बिना विकेट लिए यह डाली गई अब तक की सबसे ज्यादा गेंदें हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में अपना आखिरी विकेट पिछले सीजन में लिया था। लगातार विकेट का कॉलम खाली होने की वजह से बुमराह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस मुद्दे को तूल पकड़ता देख पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने आगे आकर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में पाटीदार बने वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा, कोहली भी टॉप-5 में अश्विन ने X पर लिखा, "बुमराह के विकेट न लेने की कहानी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है! उनका यॉर्कर फेंकना और हर एक रन के लिए विरोधी टीम का दम घोंटना, विकेट लेने से भी ज्यादा जरूरी है, खासकर वानखेड़े जैसी जगहों पर।जब आप लगातार ओवर नहीं फ...