अश्विन ने बताया पंजाब किंग्स की बर्बादी का कारण, मगर साथ दे दिया ट्रॉफी जीतने का 'फॉर्मूला'
नई दिल्ली, मई 18 -- टीम इंडिया के पूर्व महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स को वह फॉर्मूला बताया है, जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में इतनी ज्यादा सफल हैं। पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अश्विन ने माना है कि पंजाब की फ्रेंचाइजी होम एडवांटेज नहीं उठा पा रही है, क्योंकि लगभग हर सीजन में वह आधे होम मैच कहीं तो आधे होम मैच कहीं खेलती है, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है। अश्विन ने एमआई, सीएसके और केकेआर के अलावा एसआरएच का भी उदाहरण दिया। अश्विन ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा है कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद की फ्रेंचाइजी इतनी सफल इसलिए हैं, क्योंकि ये अपने होम मैच कभी भी अपने होम ग्राउंड के अलावा किसी अन्य स्टेडियम में नहीं खेलती हैं। वहीं, पंजाब किंग्स को अपना होम ग्राउंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.