नई दिल्ली, अगस्त 14 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल के मैदान पर खेला जाएगा जो स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहता है, हालांकि पहले दो दिन बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने IND vs SL पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI का चयन किया है। उन्होंने सरफराज खान समेत 4 खिलाड़ियों को बाहर रखा है। नंबर-6 की पोजिशन के लिए उन्होंने बैकअप विकेट कीपर ध्रुव जुरेल को तरजीह दी है। आइए एक नजर रविचंद्रन अश्विन की प्लेइंग XI पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- स्मिथ पहुंचे चौथे नंबर पर, पोंटिंग नंबर-1; ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रनटॉप-5 में कोई बदलाव नहीं अश्विन ने भारतीय बैटिंग लाइन अप से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। उप-...