नई दिल्ली, मई 31 -- IPL 2026 Final आज मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। अहमदाबाद में आयोजित होने वाले इस खिताबी मैच में कौन सी टीम विजेता बन सकती है? इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी की है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले अश्विन ने दावा किया है कि यह फाइनल भी आरसीबी का है। हालांकि, उन्होंने एक चेतावनी भी विराट कोहली की टीम को दी है और बताया है कि कौन सी चीज गुजरात के फेवर में जा सकती है। जियोहॉटस्टार पर आर अश्विन ने आरसीबी को पसंदीदा बताया और कहा, "यह बात कि GT अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है और उन्होंने वहां अपना दबदबा बनाया है और उसे एक किला बना दिया है, यह कुछ ऐसा है जो उन्हें फाइनल में जाने के लिए एक्स्ट्रा जोश देगा। दोनों टीमो...