भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने उन्हें भागलपुर का रेशमी अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल के प्रशासनिक एवं सैन्य अनुभव को राज्य के लिए प्रेरणादायी बताया। भेंट के दौरान उन्होंने राज्यपाल को विक्रमशिला विवि, सबौर कृषि विश्वविद्यालय और बाबा बूढ़ानाथ की धरती भागलपुर आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान उच्च शिक्षा में सुधार और विश्वविद्यालयों में कड़े कदम उठाने के बिंदु पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.