फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर भले ही बेसिक शिक्षा विभाग में किसी शिक्षक को सम्मान नहीं मिले लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग में इस बार फिरोजाबाद को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से अश्विनी पहले शिक्षक हैं, जिन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने जा रहा है। महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। गोरखपुर में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पांच सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अश्विनी बीते 20 वर्ष से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- नालंदा के शिक्षक सौरभ को पटना में 5 को किया जाएगा ...